Tuesday, October 14, 2014

Happy Birthday

Thoughtfulness brings me back to you,
Absence reminds me of you,
A Star glitters, sparkles, shimmers bright in the sky,
Seeing you happy up there, brings twinkle to my eye. 

O' Dear Star, I wish you much more twinkles on your birthday……..

Written on 12-10-2014

Wednesday, June 11, 2014

कुसूर तुम्हारा ना था

कुसूर तुम्हारा ना था, हमें नहीं  आता था दिल लगाना। 
कुसूर तुम्हारा ना था, हमें नहीं आता था दोस्ती निभाना। 
कुसूर तुम्हारा ना था, हम समझ बैठे गैरों को अपना। 
कुसूर तुम्हारा ना था,  हम अजनबियों में तुमको ढूंढते रहे। 

कुसूर तुम्हारा ना था, हम तन्हाईयों  में तुम्हारी मुस्कुराहटें सुनते रहे। 
कुसूर तुम्हारा ना था, हम बालिश्तों में तुम्हारा एहसास महसूस करते रहे। 
कुसूर तुम्हारा ना था, हम ख़्वाबों में इंतज़ार करते रहे।
कुसूर तुम्हारा ना था, हम तुमसे मोहब्बत करते रहे .......  


Wednesday, May 28, 2014

कुछ नयापन लाओ

कुछ नयापन लाओ.… जाने क्यों दरिया जैसे सरकते रहते हो
कुछ नयापन लाओ.… ज़रा तूफ़ान के जैसे उछलोगरजो, आँखें दिखाओ। 

कुछ नयापन लाओ.… जाने क्यों अँधेरे  हालात में दिल जलाते हो
कुछ नयापन लाओ.… ज़रा नए सूरज से काजल चुराओ, आखें चमकाओ। 

कुछ नयापन लाओ.… जाने क्यों बुढ़िया की गठरी में दो सिक्कों जैसे छुपते हो
कुछ नयापन लाओ.… ज़रा सोने- चांदी की गिन्नी खनकाओ। 

कुछ नयापन लाओ.… जाने क्यों शराफत की चादर लपेटे हो
कुछ नयापन लाओ.… कुछ  बड़ी, नयी, शातिर तरकीब दिखलाओ।  

कुछ नयापन लाओ.… जैसे हो उतना बने रहने में क्या है
कुछ नयापन लाओ.… ज़रा कायदे की हदें पार करो, रॉबिनहुड बन जाओ।  

Sunday, October 13, 2013

Happy Birthday

Loose ends of strings are floating in "void"
With these open ends,

Dear Void,
I wish you many years of existence..........