Friday, July 24, 2015

कितने आते हैं, कितने जाते हैं.…

कितने आते हैं, कितने जाते हैं,
कारवां चलते चले जाते हैं, 
कुछ न कहना, कुछ न सुनना,
बस दिल के रिश्ते बुनते रहना।

कुछ तुम सुनाओ उस कच्चे मकान की,
कुछ हम बतायें उन चीटियों की क़तार की,
कहीं तो आज भी रोशन होंगे वो चिराग़,
कहीं तो आज भी  उठती होगी चूल्हे की आग। 
कितने आते हैं, कितने जाते हैं.…

इमली के दाने, कच्ची निम्बोरी,
छोटी सी साइकिल, आमों की बोरी, 
कहीं तो आज भी क़ैद होगी खुशबू  इनकी, 
किसी दिल में रोशन होगी जुस्तजू इनकी। 
कितने आते हैं, कितने जाते हैं.…

Thursday, July 23, 2015

कुछ तो मेरे साथ चला आया है

कुछ  तो मेरे साथ  चला आया है,
बस तेरा ख़याल चला आया है. 

गरमी की जब धूप झुलसाती है,
बस माँ तेरा आँचल लहराता आया है. 

calendar की  कुछ तारीखें  ऐसी  हैं,
अकेले हो कर भी हमने जश्न मनाया  है. 
(context: independence days, Republic day, indian fests)

अखबारों में जब भी तेरा नाम आया है,
हमको कभी गुस्सा, तो कभी बहुत प्यार आया है. 
(News about crime and mars missions in india)

मेरे साथ मेरा दिल भी चला आया है,
दिल में एक छोटा सा देश चला आया है,
देश की सब जानी पहचानी शक्लें-सूरत, रस्म-ओ-रवात,
सब कुछ है दूर कहीं, बस मैं ही दूर चला आया हूँ .…………… 


Monday, May 25, 2015

Silent Love

You kept expecting, I kept thinking,
You kept thinking, I kept expecting,
We share an unspoken emotion……

You wanted me here, I wanted you there,
You wanted me there, I wanted you here,
We share silent words….

You wanted an assuring pat, I wanted a shoulder to lean,
You wanted to escape, I wanted to hold,
We share few painful tears…..  

Tuesday, October 14, 2014

Happy Birthday

Thoughtfulness brings me back to you,
Absence reminds me of you,
A Star glitters, sparkles, shimmers bright in the sky,
Seeing you happy up there, brings twinkle to my eye. 

O' Dear Star, I wish you much more twinkles on your birthday……..

Written on 12-10-2014